फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: PWD के इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, नौकरी का झांसा दिलाने के बहाने अवैध संबंध बनाने की कर रहा था डिमांड

Mon, 09 Dec 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP: ग्वालियर के डबरा में में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित युवती ने उक्त इंजीनियर को जमकर धुन भी दिया। जानते है पूरा मामला…
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक सब-इंजीनियर की युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दतिया निवासी और डबरा में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना डबरा रेस्ट हाउस की है, जहां इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था।

विज्ञापन




क्या था पूरा मामला
दरअसल, दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर है और डबरा में पदस्थ है। उनके किसी परिचित ने उन्हें एक युवती से मिलवाया, जिसे नौकरी की आवश्यकता थी। इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा। रविवार शाम उसने युवती को डबरा रेस्ट हाउस बुलाया। युवती का आरोप है कि वह उसे कमरे के अंदर ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान युवती ने आरोपी की नीयत को भांपते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वीडियो में युवती कहती सुनाई देती है कि तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। 
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें