फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: ग्वालियर में बना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर, जन्मदिन की मौके पर प्रतिमा की उतारी आरती

Sun, 17 Sep 2023 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर देश के प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा करीब डेढ़ फुट ऊंची है और इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रमोद विश्वकर्मा ने बनाया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में मोदी की प्रतिमा लगाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर बनाकर उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है और उनकी पूजा-अर्चना की गई। जहां पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापित की गई है, उस मंदिर में पहले से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा भी स्थापित है। जहां उनके चाहने वाले रोज सुबह शाम पूजा करते हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर देश के प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा करीब डेढ़ फुट ऊंची है और इसे प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रमोद विश्वकर्मा ने बनाया है। आज उनके जन्म दिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस प्रतिमा को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा की आरती उतारी और पूजा पाठ किया। खास बात यह है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला ऐसा मंदिर है जहां पर उनकी मूर्ति स्थापित की गई है।
 
विज्ञापन

बच्चों ने मोदी की प्रतिमा की आरती उतारी। - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल भारतीय युवा अभिभाषक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया है कि आज नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर बच्चे और उनके चाहने वाले मंदिर पर आए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश का विश्व में नाम रोशन किया है और आज पूरे विश्व भर में भारत की छवि को काफी ऊंचा किया है। इस मौके पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया है। पुजारी का कहना है कि यहां पर रोज सुबह-शाम आरती की जाती है और आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर यहां बच्चों ने जन्मदिन मनाया और पूजा अर्चना भी की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें