फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: पुलिस ने 51 लाख रुपये के मोबाइल आवेदकों को लौटाए, चेहरे पर खुशी के साथ दिया धन्यवाद

Sat, 24 Feb 2024 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: साइबर सेल ने दो माह में 51 लाख 12 हजार रूपये कीमत के 211 मोबाइल खोज निकले हैं। एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अपने हाथों से आवेदकों को मोबाइल लौट आए तो उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। 

विज्ञापन
51 लाख रुपये के मोबाइल आवेदकों को लौटाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने ग्वालियर कंट्रोल रूम में बताया कि मोबाइल गुम होने संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु साइबर सेल की टीम को लगाया गया। साइबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुये विभिन्न कंपनियों के 211 मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

विज्ञापन


टीम को दिया धन्यवाद
साइबर सेल की टीम ने माह दिसम्बर-जनबरी 2024 में लगभग 51 लाख 12 हजार रूपये कीमत के 211 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, एवं उ.प्र., दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों सेे ट्रेस कर बरामद किया गया है। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल की टीम का धन्यवाद दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें