फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: कुत्तों का आतंक बरकरार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को कुत्ते ने काटा, डॉग बाइट के 365 मरीज अस्पताल पहुंचे

Sat, 14 Feb 2026 02:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शहर में आवारा कुत्तों का खतरा अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को डॉग बाइट के 365 मामले सामने आए, वहीं पुलिस भर्ती स्थल पर भी कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम शहर के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों में डॉग बाइट के कुल 365 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें एसएएफ मैदान में पुलिस भर्ती की तैयारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक समेत आधा दर्जन लोग भी शामिल हैं, जिन्हें एक ही कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के एसएएफ मैदान में पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट होना है। यहां 14वीं बटालियन के आरक्षक यशवंत सिंह की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार देर शाम को ड्यूटी के दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और पैर में काट लिया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यशवंत सिंह के मुताबिक उसी कुत्ते ने आसपास मौजूद अन्य 5 लोगों को भी घायल किया।

ये भी पढ़ें:  Mhow: पूर्वी रिंग रोड के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन किया
विज्ञापन


घटना की सूचना नगर निगम को दे दी गई है। कंपू थाना क्षेत्र के आसपास से न्यू जेएएच के पीएसएम विभाग में शुक्रवार को 11 मरीज डॉग बाइट के इलाज के लिए आए। इन मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन के साथ साथ इम्युनोग्लोबिन का विशेष इंजेक्शन भी लगाया गया।
विज्ञापन


शहर में डॉग बाइट के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में डॉग बाइट के 365 मरीज इलाज के लिए आए। इनमें सबसे ज्यादा 130 मरीज सिविल अस्पताल हजीरा में आए। इसी तरह जिला अस्पताल मुरार में 122 तथा न्यू जेएएच के पीएसएम विभाग में 113 इलाज के लिए आए। इन मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन तो लगाए जा रहे हैं लेकिन कुछ मरीजों को इम्युनोग्लोबि का इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। इसी बीच उपनगर ग्वालियर में रहने वाली संध्या जोशी को 10 फरवरी को जिस आवारा कुत्ते ने काटा था बीते रोज उसकी मौत हो गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें