फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मुरैना में 25 लाख की जहरीली शराब जब्त, 67 नीले ओपी से भरे ड्रम बरामद, दो आरोपी फरार

Wed, 17 Dec 2025 09:41 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना के रिठौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने टीकरी गांव के टीन गोदाम से 14,520 लीटर जहरीली ओपी स्प्रिट जब्त की, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। छापे के दौरान दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए जहरीली ओपी से भरे ड्रम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के रिठौरा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बनाने के लिए स्टॉक की गई ओपी जब्त की है। स्टोर करने वाले दो आरोपी मोके का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने जब्त स्प्रिट की बाजार में कीमत 25 लाख रुपए बताई है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


रिठौरा पुलिस ने टीकरी गांव के रहने वाले भारत सिंह गुर्जर के घर के पास बने टीन गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध जहरीली ओपी स्प्रिट बरामद की है। यह शराब बनाने के लिए स्टॉक की गई थी। रिठौरा पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई कर इस गोदाम का पर्दाफाश किया गया। पुलिस को देख दो आरोपी राहुल वर्मा निवासी राजस्थान अलवर और उसका एक साथी फायदा उठा भागने में सफल हो गए।

ये भी पढ़ें- तानसेन समारोह: उस्ताद अमजद अली खान का छलका दर्द, बोले- अच्छा या बुरा.. ग्वालियर का हूं, 12 साल बाद मौका दिया
विज्ञापन


67 नीले ओपी से भरे ड्रम ओपी की मात्रा 13 हजार 400, 28 प्लास्टिक की ओपी से भरी कैन ओपी की मात्रा 1120 कुल ओपी की मात्रा 14 हजार 520 लीटर जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए बताई गई है। टीकरी गांव के रहने वाले भारत गुर्जर की भूमिका की भी रिठौरा पुलिस जांच कर रही है। भारत गुर्जर ने ही अपना यह टीन गोदाम किराए पर राजस्थान के अलवर शहर के रहने वाले राहुल वर्मा को दिया था। अगर भारत गुर्जर ने आरोपी से पूरे नियम के तहत यह गोदाम किराए से दिया होगा तब ठीक नहीं तो पुलिस भारत गुर्जर को भी आरोपी बना सकती है।
विज्ञापन


रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीकरी गांव में भारत गुर्जर के टीन गोदाम में अवैध रूप से ओपी का भंडारण है। इस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, लेकिन आरोपी भाग गए पर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें