फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Tomar: 'प्रियंका के ग्वालियर आने से कुछ नहीं होगा, आदिवासियों के मुद्दे पर खुली बहस करे कांग्रेस'

Mon, 17 Jul 2023 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। जहां कूनो पार्क में चीतों की हो रही मौत पर कहा कि चीता परियोजना हमारे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित योजना है। इस प्रोजेक्ट के कारण ही इलाके में पर्यटन उद्योग बढ़ने वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को पहली बार ग्वालियर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कूनो अभ्यारण में अफ्रीका से आए चीतों की लगातार मौत होने पर उन्होंने सफाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीता परियोजना महत्वाकांक्षी परियोजना है, इससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा। लेकिन स्वाभाविक रूप से जब नए प्राणी किसी दूसरी जगह से नई जगह भेजे जाते हैं तो जलवायु परिवर्तन के कारण कुछ परेशानियां भी आती हैं। वन विभाग इस पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिए हुए हैं और विशेषज्ञों की सलाह पर चीतों को सुरक्षित किए जाने का काम किया जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस द्वारा ग्वालियर चंबल-अंचल में प्रियंका गांधी की सभा की जोर-शोर से तैयारियां किए जाने और प्रियंका गांधी की सभा के बाद बीजेपी के सूपड़ा साफ होने के दावे पर नरेंद्र तोमर ने चुटकी लेते हुए कहा है, प्रियंका गांधी पहले भी कांग्रेसी कार्यकर्ता थी और अब भी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। पहले भी जब भी थी तब हमने कांग्रेस को परास्त किया था। इस बार भी कुछ नहीं होने वाला है और सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाले जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस बता दें कि साल 2003 के पहले उन्होंने आदिवासियों के लिए क्या किया था और 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों के लिए क्या किया है। इसके लिए भाजपा खुली बहस के लिए तैयार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें