ग्वालियर में पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
नोतपा के पहले दिन ग्वालियर-चंबल अंचल भट्टी की तरह तपा। हालत है कि अंचल में गर्म लू का थर्ड डिग्री टॉर्चर वाला कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। गर्मी के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़के, चौराहे ही नहीं बल्कि खूबसूरत पर्यटन स्थल भी वीरान पड़े हैं। खूबसूरत ग्वालियर किले पर इस भीषण गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक किले का दीदार करते है। भीषण गर्मी के चलते यहां पर एक भी पर्यटक दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रसिद्ध मोहम्मद गोस का मकबरा, तानसेन का मकबरा, गुजरी महल सहित दर्जनों पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा है।
भीषण गर्मी के चलते सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटक दिखाई नहीं दे रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर 90 फ़ीसदी पर्यटकों की कमी देखने को मिल रही है। कुछ पर्यटकों स्थलों पर एक-दो लोग ही दिखाई दे रहे हैं, जो बच्चों की छुट्टियां होने की वजह से घूमने के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि बच्चों की छुट्टियां होने के कारण घूमने आए हैं। यहां गर्मी बहुत ज्यादा है। इस वजह से बहुत परेशानी आ रही है। भीषण गर्मी की वजह से सभी पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भारी कमी देखने को मिल रही है।