फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल दहलाने वाली घटना, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पलंग पर लेटी बीमार बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई

Thu, 29 Feb 2024 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। करंट से घर में आग लग गई और लाचार बुजुर्ग महिला की जलने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में वृद्धा जिंदा जल गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के कंपू इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा घर में ही जिंदा जल गई। वृद्धा बीमार थी और बिस्तर पर आराम कर रही थी, तभी अचानक शार्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लगी। वृद्धा को करंट भी लगा और कुछ ही देर में पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। वृद्धा को चलने-फिरने में परेशानी होती थी, इसलिए वह उठ भी नहीं पाई। पूरा शरीर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांढरे की माता चौराहे के पास रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा पारोबाई पत्नी धनीराज बाथम अपनी नातिन के साथ रहती थी। वह काम भी करने जाती थी। बीते रोज घर पर खाना बनाने के बाद वह दवा लेने के लिए बाज़ार गई थी। घर पर पारोबाई अकेली ही थीं। जिस कमरे में वे आराम कर रही थी वहां बिस्तर और अन्य सामान भी रखा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट हुआ फिर आग लग गई। वृद्धा संभल भी नहीं पाई और पूरा शरीर आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही देर में बिस्तर ने भी आग पकड़ ली। पूरे कमरे में आग लग गई। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग आए। आग बुझाई लेकिन वृद्धा पूरी तरह झुलस चुकी थी। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। मृतिका पारो बाथम की पुत्री डिंपल बाथम का कहना है कि उनकी बेटी पारो बाथम के साथ रहती थी और दवाई लेने के लिए जब बाजार गई थी। तब मोबाइल पर सूचना मिली कि घर में आग लगी है और जब तक लौट कर आए तब तक दादी पूरी तरह जल चुकी थी। उन्हें अस्पताल भी भिजवाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें