फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में रैगिंग, जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र ने लगाया सीनियर छात्रों पर धमकाकर डांस कराने का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। कुलपति ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि उनका मानना है कि रैगिंग जैसी कोई बात नहीं है। विवि प्रशासन इसे छात्रों का आपसी विवाद बता रहा है।
विज्ञापन
जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां के एक छात्र ने सीनियरों पर आरोप लगाया है कि उसे डरा-धमकाकर जबरन डांस कराया गया। मामले की शिकायत कुलपति को की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि जीवाजी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी के छात्र ने अपने सीनियर्स पर धमकाने और डांस कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने शिकायत की है कि एमपीएड के सीनियर छात्र गुरुदेव गुर्जर द्वारा हॉस्टल के अन्य छात्रों के साथ रैगिंग की जाती है। 

जूनियर छात्र ने जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अविनाश तिवारी से शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि उसके साथ सीनियर छात्र आए दिन रैगिंग करते हैं। इसके साथ ही छात्रों से डांस करवाते हैं। आरोप है कि सीनियर्स छात्र उसे अनेक प्रकार से परेशान करते हैं। छात्र ने बताया कि रात को गुरुदेव और उसके साथियों ने हॉस्टल में छात्रों को गेट तुड़वाकर बुलाया और परेशान किया। वहीं शिकायत के बाद कुलपति डॉ. अविनाश तिवारी ने मामला एंटी रैगिंग कमेटी को भेजने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अविनाश तिवारी का कहना है कि छात्र की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर लग रहा है कि रैगिंग नहीं हुई है। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रों में कुछ विवाद हुआ है। इसके बावजूद इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पहले भी आ चुके मामले
गौरतलब है कि इससे पहले भी जीवाजी विश्वविद्यालय में एक रैगिंग का मामला सामने आया था। इसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। इस मामले को लेकर भी जांच की गई और दोषी सीनियर छात्र को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें