फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चाची पर आया भतीजे का दिल, शादी के लिए किया किडनैप, नहीं मानी तो उठाया ये खौफनाक कदम

Fri, 08 Dec 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भतीजे ने पहले चाची का अपहरण किया फिर उस पर शादी करने का दवाब बनाने लगा, जब उसने इनकार किया तो भतीजे ने चाची का गला रेत दिया। मामला ग्वालियर का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक भतीजे ने पहले चाची का अपहरण किया फिर उस पर शादी करने का दवाब बनाने लगा, जब उसने इनकार किया तो भतीजे ने चाची का गला रेत दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल महिला की शिकायत पर ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से अपनी चाची पर गलत नीयत रखे हुए था। हर रोज फोन करता था, उसने शादी करने की बात कही। जब महिला ने इनकार किया तो चाकू से गला रेत डाला। ज़ब महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का निरंजन शर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें