फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेरहम पड़ोसी ने झगड़े का गुस्सा नादान परिंदों पर उतारा, 28 कबूतरों को गर्दन मरोड़कर मार डाला

Thu, 09 Jan 2025 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार शाम 28 कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया। पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में पहुंचकर पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़ दी। कबूतरों के चीखने की आवाज पर उनकों पालने वाली महिला छत पर पहुंची और उसे पड़ोसी छत से भागते हुए नजर आया।
विज्ञापन
कबूतरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में कबूतरों की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में पहुंचकर पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़ दी। कबूतरों के चीखने की आवाज पर उनको पालने वाली महिला छत पर पहुंची। उसे पड़ोसी छत से भागते हुए नजर आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों पर पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि ग्वालियर शहर के सिंधिया नगर स्थित सरकारी मल्टी के ब्लॉक 8-सी में रहने वाली काजल रॉय ने कबूतर पाल रखे हैं। उनके पास 50 से ज्यादा कबूतर हैं। रात के समय जब वह सो रही थीं, तभी उनको कुछ आहट सुनाई दी। कबूतरों के चीखने की आवाज सुनकर काजल छत पर पहुंची तो पड़ोसी मोहित खान और एक अन्य उनकी छत से भागते दिखा। अंदर जाकर देखा तो केज में 28 कबूतर मृत पड़े हुए थे। काजल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ के दौरान कबूतर पालक काजल ने बताया कि पड़ोसी युवक मोहित खान से आए दिन विवाद होता रहता है। उसी की खुन्नस के चलते उसने इस बात का बदला कबूतरों की जान लेकर लिया है। पुलिस ने 28 कबूतरों के मेडिकल परीक्षण के बाद उनके शवों को कबूतर पालक को देते हुए जमीन में दफनाया है।
विज्ञापन


मामले में एएसपी निरंजन शर्मा के कहा है कि सिंधिया नगर के एक घर में 28 कबूतरों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी गई है। कबूतर पालक ने पड़ोसी मोहित को छत से भागते हुए देखा था। पुलिस ने मोहित खान सहित दो पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें