फायरिंग की यह पूरी घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पर सिरफिरे बदमाशों के द्वारा पेट्रोल पंप पर देरी से पेट्रोल डालने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन बाइक से बाहर बदमाश पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आए थे। देरी से पेट्रोल डालने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद बदमाशों के द्वारा गाली-गलौज की गई और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
बदमाशों की हौसले इतने बुलंद थे, उसका कहना था कि जहां जितने लोग खड़े हैं सबको गोली मार दो। इसके बाद एक बदमाश के द्वारा राइफल निकाल कर फायरिंग कर दी गई। गोली लोडिंग वाहन में बैठे दरवाजे को भेदती हुई ड्राइविंग सीट पर बैठे चालक के पैर में जा लगी, जिससे लोडिंग चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद बदमाश राइफल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल लोडिंग चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उन्होंने इसकी जांच की सीसीटीवी में तीन अज्ञात बदमाश उनको दिखाई दिए पुलिस के द्वारा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके।
घायल राजेंद्र के द्वारा पुलिस को बताया गया कि जब पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा था, तब वह अपनी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवा रहा था। जैसे ही उन्होंने डीजल भरवा कर गाड़ी हटाना चाही तो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसकी गोली ऑटो चालक के पैर में ज्यादा लगी। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर बदमाशों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।