फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ग्वालियर में जूनियर डॉ. से दुष्कर्म, दतिया से बैक परीक्षा देने आई थी, बॉयज हॉस्टल में डॉक्टर ने की ज्यादती

Mon, 06 Jan 2025 10:03 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में परीक्षा देने आई 25 वर्षीय जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉ. ने मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जूनियर डॉक्टर के साथ उसके साथी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार शाम की है। जूनियर डॉक्टर दतिया से MBBS की फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने के लिए ग्वालियर आई थी। घटना के बाद पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने कंपू थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़ित जूनियर डॉक्टर रविवार शाम को ग्वालियर के कंपू थाना में पहुंची। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह दतिया से एमबीबीएस के फाइनल ईयर की बैक परीक्षा देने रविवार को ग्वालियर आई थी। परीक्षा के बाद उसे ग्वालियर से एमबीबीएस करने वाला डॉ. संजय कुमार ईवाने मिला। परीक्षा के बाद वह उसे मेडिकल कॉलेज के पुराने बॉयज हॉस्टल में अपने रूम में ले गया था। जहां, आरोपी डॉ. संजय कुमार ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने आरोपी डॉक्टर संजय ने उसके साथ मारपीट की, इससे वह डर गई। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें