फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नशे में धुत सैनिक ने सीट पर कर दी पेशाब, नीचे वाली बर्थ पर सो रही महिला पर टपक गया

Sat, 15 Jun 2024 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दिया, जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी।
विज्ञापन
गोंडवाना एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत सेना के एक जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दी। जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी। महिला के साथ सात साल का बच्चा भी था। महिला यात्री बी-9 कोच के सीट नंबर 23 में सफर कर रही थी। जबकि सेना का जवान 24 नंबर बर्थ पर लेटा हुआ था। जवान की इस हरकत की बात महिला ने फोन कर पति को बताई। पति हिमाचल सिंह ने रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर शिकायत की।

विज्ञापन


इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अटेंड किया। लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से नाराज महिला यात्री ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री से ऑनलाइन माध्यम से की है। अब इस मामले में आरपीएफ जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि महिला सेना के सिपाही के खिलाफ कार्रवाई न होने की वजह से असंतुष्ट नजर आई। इसके बाद उन्होंने पीएमओ और रेल मंत्री को एक ऑनलाइन शिकायत भेजी। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई की। लेकिन जब वह ट्रेन में पहुंचे तो महिला उस सीट पर नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सिपाही को देखा तो वह नशे में था और सो रहा था। इसके बाद कंप्लेन को झांसी ट्रांसफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें