ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सेना और आरपीएफ के जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक फौजी का सिर फूट गया। बीएसएफ के जवान का कहना था कि उसने तीन महिला कांस्टेबल के साथ नशे की हालत में अभद्रता और गलत व्यवहार किया। जैसे ही घटना की जानकारी लगी मौके पर आरपीएफ के जवान और बीएसएफ के जवानों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद जनता के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन की है। स्टेशन परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा हंगामा देखने को मिला। बीएसएफ के जवान और आरपीएफ के जवान दोनों ही बिना वर्दी में थे और होटल पर खाना खाने के लिए आए हुए थे। ऐसे में पार्किंग को लेकर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसमें यह भी पता चला कि दोनों ही लोग नशे की हालत में थी और झगड़ा कर रहे थे। लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि बीएसएफ के जवान के साथ आरपीएफ के जवान भी नशे की हालत में थी। नशे की हालत में महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ जो की वर्दी में थी, उनके साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
जैसे ही घटना की जानकारी बीएसएफ के जवानों को मिली। वह मौके पर पहुंच गए। महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की हुई। घटना को देखते हुए बीएसएफ के जवान को जो कि नशे की हालत में था पड़ाव थाने की हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में देर रात तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अब देखना ये है कि आरपीएफ और सेना के आलाधिकारी बैठकर इस मसले को किस तरीके से हल कर पाते हैं और पुलिस इसमें किस तरीका का एक्शन लेती है। आपको बता दें, किस तरह की घटना का या कोई पहला मामला नहीं है। क्योंकि ग्वालियर रेलवे स्टेशन देर रात तक होटल खाने के लिए खुले रहते हैं और वहां पर नशे की हालत में कई बार इस तरीके की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन पुलिस अभी भी इस मामले को देखते हुए कोई सबब नहीं ले रही है।
कुख्यात बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामलों में फरार बदमाश विक्रम राणा को मुरार थाना पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर राजस्थान के चिकसाना से पकड़ा है। दो महीने पहले एक युवक पर कातिलाना हमला कर फायरिंग करने के मामले में उसकी तलाश थी। दो महीने पहले उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाई थी। वहां शनिवार को पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। पकड़े गए बदमाश पर मध्यप्रदेश और राजस्थान में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बता दें, ग्वालियर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, ऑर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में फरार गुंडे का शनिवार को मुरार थाना पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस ने बदमाश को थाना से पैदल निकालकर घटना स्थल पर ले गई। इस दौरान बदमाश सिर झुकाकर चल रहा था, जहां उसने दो महीने पहले दहशत फैलाई थी।
मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हत्या के प्रयास में फरार विक्रम राणा को राजस्थान से प्रोटेक्शन रिमांड पर लाया गया है। आरोपी को राजस्थान की चिकसाना पुलिस द्वारा ऑर्म्स एक्ट में पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपी ने 21 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज जाट को गोली मारी थी और उसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी यहां से मोस्ट वांटेड है। राजस्थान में किस तरह पकड़ा गया, इसकी भी जांच कराई जा रही है। ताकि वहां पर भी इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।