फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मप्र में युवक पर 'फेविक्विक अटैक', दो बदमाशों ने केमिकल से भरी बोतल चेहरे पर फेंकी, आंख-मुंह सब चिपका

Fri, 15 Nov 2024 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर फेविक्विट अटैक हुआ है। जिसने भी घटना के बारे मेंं सुना, सब चौंक रहे हैं। युवक झुलस गया है और उसकी आंख-होंठ चिपक गए हैं। अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
ग्वालियर पर फेविक्विक से भरी बोतल फेंक दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक पर फेविक्विक अटैक हुआ है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फेवीक्विक से भरी बोतल उसके चेहरे पर फेंक दी, जिस वजह से युवक की आंखें और मुंह चिपक गया और झुलस गया। घायल युवक को इलाज के लिए बर्न वार्ड में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल भिंड जिले के गोहद का रहने वाला 21 साल का युवक सोहेल शाह दो माह पहले ही ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र मोतीझील पर परिवार सहित रहने आया है और बाहर मोतीझील चौराहे पर अपनी पत्नी शबनम के साथ मिलकर मोमोज का ठेला लगाता है। गुरुवार शाम जब वहां अपनी पत्नी के साथ ठेला लगाकर मोमोज बेच रहा था तभी मुंह पर पीली सफी बांधकर बाइक सवार दो बदमाश युवक उसके ठेले के पास आए और उन बदमाशों ने हाथ में ली कोई फेविक्विक से भरी बोतल उसके चेहरे पर फेंक दी और दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। 

युवक के चेहरे पर फेविक्विक चिपकने से उसकी आंखें और मुंह चिपक गया और उसके फेविक्विक चिपकने के बाद रिएक्शन में उसका चेहरा झुलस गया। अचानक हुई इस घटना को देख उसकी पत्नी जोर-शोर से चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक को जयारोग्य अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख तत्काल बर्न वार्ड में भर्ती कराया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर उसकी पत्नी से पूछताछ की, लेकिन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया इस बात की वजह अभी तक सामने नही आई है। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें