फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मानहानि मामले में दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने आवेदन निरस्त किया

Tue, 18 Apr 2023 07:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मानहानि मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के आवेदन को निरस्त कर दिया है।
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिग्विजय सिंह के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके ऊपर लगे आरोप में पेश की गई सीडी की जांच की मांग की गई थी। जबकि दिग्विजय सिंह के वकील का कहना था, जो सीडी पेश की गई है, उसकी कोई प्रमाणिकता नहीं है, जिससे उस सीडी की सत्यता साबित हो सके। अब इस मामले में बुधवार को फिर से सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को कोर्ट रूम में दिग्विजय सिंह के बयान की सीडी को लेकर बहस होनी थी। लेकिन दिग्विजय सिंह के वकील ने सीडी को लेकर एक आवेदन और दूसरा अपना व्यक्तिगत आवेदन लगा दिया है, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता एडवोकेट अवधेश भदौरिया ने परिवाद दायर एमपी-एमएलए कोर्ट में किया है।

दिग्विजय पर आरोप लगाया है, साल 2019 में दिग्विजय सिंह ने अपने भिंड दौरे के दौरान कहा था कि एक बात मत भूलिए, जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं। इसी को आधार बनाकर ग्वालियर मानहनि का मुकदमा दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें