फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर दो साल तक करता रहा शोषण, मामला दर्ज

Tue, 05 Aug 2025 11:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर

सार

ग्वालियर में एक 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए से रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ढाई साल तक पीड़िता के साथ गलत काम करता रहा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए से रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पहली बार जब छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ तो वह नाबालिग थी।इसके बाद मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ढाई साल तक बलात्कार करता रहा। आरोपी  2023 से अभी तक छात्रा के साथ गलत काम कर रहा था। अंत में पीड़िता ने ये बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजनों ने इसके बाद महाराजपुरा थाने में मामले दर्ज कराया। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से लंबे समय तक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमल किशोर चौधरी, जो उसे पहले से जानता था, ने पहली बार घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और बदनामी के चलते वह चुप रही, लेकिन आरोपी ने इसी चुप्पी का फायदा उठाया।

इसके बाद जब भी छात्रा घर में अकेली होती, आरोपी आ धमकता और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। विरोध करने पर आरोपी धमकी देता कि उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया है और अगर किसी से शिकायत की, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही, कहता कि बदनामी के कारण उसके परिवार के लोग आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश OBC आरक्षण की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अगस्त को,OBC छात्रों की याचिका
विज्ञापन


लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने दो दिन पहले हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। मां ने उसे भरोसा दिलाया और जब पिता सबलगढ़ से लौटे, तो उन्हें भी सब कुछ बताया गया। इसके बाद परिजन महाराजपुरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें