फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पिकनिक मनाने आए नाबालिग लड़के से सामूहिक दुष्कृत्य, आराेपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Aug 2025 08:15 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

तीनों ने दुष्कृत करने के बाद नाबालिग लड़के को जान से मारने की धमकी देखकर छोड़ दिया। उसके मोहल्ले के ही तीन युवकों ने वटरफॉल में सामूहिक दुष्कृत्य को अंजाम दिया और वीडियो बनाकर धमकी देते रहे।
विज्ञापन
तिघरा थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में वटरफॉल पर पिकनिक मनाने आए 15 साल के नाबालिग लड़के से कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कृत्य को अंजाम दिया। महाराजपुरा निवासी नाबालिग लड़के से मोहल्ले के ही तीन युवकों ने वटरफॉल में सामूहिक दुष्कृत्य किया। आरोपियों ने घटना के दौरान नाबालिग का वीडियो भी बनाया। लड़के ने परिवार के साथ थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कृत्य का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्वालियर शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाला 15 साल का नाबालिग लड़का दोपहर तिघरा के जंगल में बिठौली वटरफॉल पर गया था। पिकनिक मनाने के दौरान लड़के को महाराजपुरा में रहने वाले तीन लड़के मिले। इस दौरान तीनों ने उसे पकड़ लिया और डरा धमकाकर वॉटरफॉल के पास जंगल में ले गए। जहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कृत्य किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल में पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली।

तीनों ने दुष्कृत करने के बाद नाबालिग लड़के को जान से मारने की धमकी देखकर छोड़ दिया। आरोपियों ने नाबालिग को धमकाया कि अगर उसने किसी से जिक्र किया तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। डरा सहमा नाबालिग लड़का अपने घर पहुंचा और फिर उसने अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। परिवार वाले नाबालिग को महाराजपुरा थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने घटना स्थल से संबंधित थाने तिघरा थाना भेज दिया।
विज्ञापन


नाबालिग लड़के ने तिघरा थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें