फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: MP में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर शिवराज के मंत्री बोले- यहां बहन, जीजा, भांजे और भांजी सब आएंगे

Tue, 22 Nov 2022 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आने वाली है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल होने वाले हैं। अब इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है।
विज्ञापन
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बयान सामने आया है। उर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि इस यात्रा में बहन, जीजा, भांजे और भांजी सब आएंगे। कांग्रेस पार्टी और बीजेपी में बस इतना ही अंतर है, बीजेपी कार्यकर्ता वाली पार्टी है और कांग्रेस एक परिवार तक सीमित है। यही कारण है कि कांग्रेस यहां जिसको चाहेगी, उसी को एजेंसी दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। यही कारण है कि वह सरकार पर लगातार आरोप थोपते जा रहे हैं। अभी रुक जाओ, पूत के पांव पालने में ही दिख जाएंगे। क्योंकि गुजरात और हिमाचल के परिणाम आने वाले हैं। वहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सियासत गरमाई हुई है। यही कारण है कि लगातार इस यात्रा को लेकर बयानबाजी जारी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में प्रियंका गांधी तो आने वाली हैं, लेकिन अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का भी इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें