फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पति, कहा- मेरी पत्नी पुरुष है, जानें क्या है मामला

Fri, 30 Sep 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एक पति ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। उसकी मांग है कि पूर्व पत्नी और उसके पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
कुटुंब न्यायालय ने विवाह को शून्य घोषित कर दिया था। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अलग ही मामला सामने आया है। एक पति ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। उसकी मांग है कि पूर्व पत्नी और उसके पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। उधर पत्नी ने जवाब पेश कर कहा है कि उसने धोखा नहीं दिया, उसे हार्मोन की समस्या है, जिसका इलाज चल रहा है। वह महिला ही है। 
विज्ञापन


बता दें कि जबलपुर के रहने वाले युवक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मामला थोड़ा अजीब है। युवक ने बताया कि 13 जुलाई 2016 को मुरैना की लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद युवती ने अपने पति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए। पति को कुछ शंका हुई तो वह पत्नी का मेडिकल कराने पहुंच गया। युवक का कहना है कि जांच में पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि पुरुष है। उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और विवाह शून्य कराने हाईकोर्ट पहुंच गया। 

कुटुंब न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद 14 जनवरी 2022 को विवाह शून्य घोषित कर दिया था। साथ ही पत्नी और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए थे। लेकिन मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो हाईकोर्ट ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था। युवक ने असंतोष जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई। पति ने कोर्ट में मांग की है कि पूर्व पत्नी और उसके पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। उधर महिला ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए कहा है कि उसके पुरुष होने की बात बेमानी है। उसे कुछ हार्मोन संबंधी समस्या है, जिसका इलाज भी कराया गया था। उसने अपने पति को धोखा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें