फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे ग्वालियर

Thu, 01 Jul 2021 06:42 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंच पर संबोधन के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम पुकारा गया। जब वह मंच पर बने पोडियम की ओर जाने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह मंच से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
ग्वालियर में मंच से गिर गए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार (एक जुलाई) को ग्वालियर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें काफी चोट लग गईं, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्वालियर में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हुई। उस दौरान मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेता बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंच पर संबोधन के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम पुकारा गया। जब वह मंच पर बने पोडियम की ओर जाने लगे तो उनका पैर फिसल गया और वह मंच से नीचे गिर गए।





ठीक है ऊर्जा मंत्री की तबीयत
इस मामले में ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, 'घटना के बाद ऊर्जा मंत्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी सभी जांचें की गईं। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। मंच पर उनका पैर लड़खड़ा गया था, जिस कारण वह गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद उनकी स्थिति ठीक है। उन्हें किसी जरूरी बैठक के लिए भोपाल जाना था, जिसके लिए वह रवाना हो गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें