फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार रेप पर खत्म, शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

Thu, 17 Nov 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सोशल मीडिया का प्यार रेप पर जाकर खत्म हो गया। नाबालिग को युवक ने शादी का झांसा दिया फिर चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया से हुई थी, बातों का सिलसिला प्यार तक पहुंच गया। शादी का झांसा देकर युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के यूनिवर्सिटी थाना इलाके के सिंधिया नगर का है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के जरिए सोनू पारदी नामक युवक से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों मिलने-जुलने लगे। 16 नवंबर को उसने शादी की बात कहकर नाबालिग को बुलाया और रेल लाइने के पास झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया। नाबालिग ने जब विरोध किया तो उसे चाकू दिखाकर डराया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद नाबालिग जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को सारी जानकारी दी। परिवार नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें