फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad in Gwalior: राजा बनकर दोस्ती करने वाला निकला फिरोज, दोस्ती तोड़ी तो गुस्से में महिला से किया रेप

Fri, 31 Mar 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में युवक ने नाम और पहचान छिपाकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया। जब महिला को उसकी हकीकत पता चली तो उसने दोस्ती तोड़ ली। गुस्से में युवक ने महिला को हवस का शिकार बना डाला। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाम और पहचान छिपाकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया। जब महिला को उसकी हकीकत पता चली तो उसने दोस्ती तोड़ ली। गुस्से में युवक ने महिला को हवस का शिकार बना डाला। हिंदूवादी संगठनों के साथ महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि रचना नगर में 32 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की नौकरी दूसरे शहर में होने से पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। महिला की मुलाकात जिम ट्रेनर से हुई तो उसने अपना नाम राजा बताया। 

पीड़िता का कहना है कि उसकी सामान्य तरह से मुलाकात होती रही एक दिन उसे पता चला कि राजा का असली नाम फिरोज खान है। इसके बाद महिला ने राजा से बातचीत करना बंद कर दिया। राजा उर्फ फिरोज ने उसे डराया धमकाया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो 15 मार्च को राजा उसके घर जा धमका। महिला के साथ मारपीट की और बेटे के गले पर चाकू रखकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बजरंग दल को जब घटना की जानकारी लगी तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें