फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: ग्वालियर में जमीन विवाद में वकील की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदारों पर आरोप; डेढ़ बीघा के लिए चली गोली

Tue, 21 Jul 2026 07:20 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

डेढ़ बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच बदमाशों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता रतन सिंह यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल वकील की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के डबरा-भितरवार क्षेत्र में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बदमाशों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता रतन सिंह यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल वकील की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, भितरवार के हरसी रोड स्थित करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर रतन सिंह यादव का अपने रिश्तेदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार दोपहर रतन सिंह यादव विवादित जमीन पर पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि चचेरे भाई समेत अन्य रिश्तेदारों ने उन पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन


पढ़ें: कटनी में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप ने दादा और ढाई साल की पोती को डसा, दोनों की मौत; परिजन हुए बेसुध

फायरिंग में रतन सिंह यादव के गर्दन, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलियां लगीं। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चचेरे भाई राकेश यादव, भतीजे राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भितरवार एसडीओपी गगन हनवत और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इधर, इस घटना से भितरवार अभिभाषक संघ में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें