फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A: गठबंधन की बैठक पर सिंधिया का तंज- सत्ता की भूख लाया साथ, जिनके दिल नहीं मिलते थे आज वे गले मिल रहे

Thu, 31 Aug 2023 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक को लेकर सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों के कभी दिल नहीं मिलते थे, आज वे लोग गले मिल रहे हैं। सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से निशाना साधा जा रहा है। अब उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस पर निशाना साधा है। जिनके सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं। इसके पीछे एक ही कारण है, सत्ता की भूख। 
विज्ञापन




ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों के कभी दिल नहीं मिलते थे, आज वे लोग गले मिल रहे हैं। सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं। जिन्होंने एक दूसरे पर केवल कटाक्ष ना किया हो, एक दूसरे के पीछे सीबीआई लगाई हो, अब एक ही टेबल पर बैठ रहे हैं। इसके पीछे एक ही कारण है, सत्ता की भूख और कुर्सी का प्यार। लेकिन देश की जनता ने यह बार-बार कह दिया है कि उनका विश्वास और प्यार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। 

भाजपा विधायक द्वारा पार्टी छोड़ने पर बोले सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ ही एयरपोर्ट निर्माण, एलिवेटेड रोड ,चंबल वाटर ,प्रोजेक्ट कार्यों को लेकर विस्तार से समीक्षा की। वहीं भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर सिंधिया ने कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है चुनाव के दो महीने पहले इतिहास पत्र देना उनकी मंशा बताता है। जो परिवर्तन मध्य प्रदेश के इतिहास में एक बार पहले जब मेरी आजी अम्मा में डीपी मिश्र की सरकार गिरने का भी इतिहास दोहराया।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि साल 2020 में कांग्रेस की सरकार ने किसान नौजवान महिलाओं से वादा खिलाफी की थी। 15 महीने की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम था। एक साथ छह कैबिनेट मंत्री ने सरकार से त्यागपत्र दिया था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि चुनाव में दो-चार महीने पहले त्यागपत्र दिया जाता है। आज अगर कांग्रेस की सरकार होती तो ग्वालियर में एयरपोर्ट एलिवेटेड रोड 1000 बिस्तर का अस्पताल नहीं बन पाता। लाडली बहन योजना शुरू नहीं हो पाती यह सब भाजपा की देन है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें