फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों में विवाद, फर्स्ट ईयर के छात्र को सीनियरों ने लात-घूंसों से पीटा

Tue, 02 Sep 2025 09:10 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर छात्र को चार सीनियर छात्रों ने बाथरूम में बंद कर बेरहमी से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार छात्रों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले की एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां फर्स्ट ईयर के एक छात्र को चार सीनियर छात्रों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा। पीड़ित छात्र की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र अनीश सिंह भदौरिया यूनिवर्सिटी के डी-ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठा था। तभी चार छात्र वहां पहुंचे और बात करने के बहाने उसे ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में ले गए। यहां चारों ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि वह यूनिवर्सिटी में नया आया है और हीरो बनकर दादागिरी करता है। इसके बाद छात्र को बेरहमी से पीटा गया और धमकाते हुए आरोपी वहां से चले गए।

पीड़ित छात्र ने पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की और फिर महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का केस दर्ज किया है। अनीश सिंह भदौरिया महाराजपुरा के हरदौल नगर का निवासी है और इसी साल एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया है।
विज्ञापन


अनीश ने पुलिस को बताया कि छात्र पवन गुर्जर, अजीत और दो अन्य उसके पास आए। पवन ने उससे कहा कि कुछ जरूरी बात करनी है। जब उसने पूछा तो पवन ने कहा कि यह पर्सनल मैटर है, नीचे चलकर बात करते हैं। इसके बाद सभी उसे ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में ले गए। यहां चारों ने उससे कहा कि यूनिवर्सिटी में नया आया है और बहुत हीरोपंती व दादागिरी दिखाता है। जब उसने गालियां देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उसके चेहरे, आंख, सिर और पेट पर मुक्के मारे गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले।

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में एक छात्र को बाथरूम में बंद कर पीटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें से दो छात्रों की पहचान हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: विधायक-कलेक्टर का विवाद थाने पहुंचा, भाजपा नेता ने ताना था मुक्का, अफसर ने कही थी औकात की बात; जानें मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें