फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: वेज बर्गर मंगाया तो थमा दिया नॉनवेज, गलत ऑर्डर देने पर उपभोक्ता फोरम पहुंचा मामला

Tue, 06 Feb 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

रोजाना हजारों लोग ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते है। ऑनलाइन खाना मंगाना बहुत आम बात हो गई है। बिना बाहर जाए घर पर मन पसंद खाना हर कोई मंगवाता है। लेकिन जब ऑर्ड गलत आ जाए तो गुस्सा आना स्वाभिक है। वहीं, एमपी के ग्वालियर में युवक को ऑनलाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
वेज बर्गर मंगाया तो थमा दिया नॉनवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बाहर के खाने के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन आर्डर करके खाना मांगते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ग्वालियर में ऑनलाइन फूड ऑ से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने बर्गर ऑर्डर जिसमें जो बर्गर आया तो उसे खाने के बजाए उससे तौबा करना ही मुनासिब समझा। पीड़ित ने उपभोक्ता आयोग में मामले की शिकायत की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर के थाटीपुर एरिया में एक शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है। थाटीपुर में रहने वाले आशीष शर्मा ने ऑनलाइन फूड सप्लायर जमेटो के माध्यम से बर्गर बड्डी से खाने के लिए वेज बर्गर ऑर्डर कर मंगाया था। लेकिन ऑर्डर आने के बाद जब उन्होंने उसे खाने के लिए निकला तो उनकी नजर उस बर्गर में पड़े नॉनवेज पर गई, जिसे देखते ही उनका मूड पूरी तरह से खराब हो गया और इस बात की शिकायत उन्होंने तत्काल जमेटो और बर्गर बड्डी में की। लेकिन कंपनी द्वारा उनकी शिकायत पर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम में पहुंचा मामला
घटना बीते दो फरवरी की बताई जा रही है और इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ऑर्डर करने वाले लोग ऑर्डर की गई खाद्य सामग्री के साथ ऑर्डर की स्लिप भी दिखा रहे हैं। साथ ही वीडियो में दिख रहे लोगों का कहना है कि ये बेहद गलत बात है। इस तरह से कि गई इस हरकत से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमारे भीतर इतना आक्रोश और गुस्सा जमेटो और बर्गर बड्डी के प्रति है कि हम उसे व्यक्त नहीं कर सकते हैं और इसकी शिकायत हमने जमेटो और बर्गर बड्डी में भी की है। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में भी की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें