फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: भांजी की शादी में भात देकर लौट रहे मामा की मौत, दो घायल, ग़ुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग

Mon, 19 Feb 2024 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

जेडेरुआ बांध रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पत्थर ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मृतक उदयवीर जाटव अपनी बहन का भात देकर लौट रहा था इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने ट्रेक्टर में आग लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तहत सात नंबर चौराहे के पास जेडेरुआ बांध रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक उदयवीर जाटव अपनी बहन का भात देकर लौट रहा था इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों ने ट्रेक्टर में आग लगा दी। लोगों की मांग थी कि यहां पर रोजाना घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक जेडेरुआ बांध रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पत्थर ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उदय जाटव की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान आसपास रहने वाले लोग एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही ट्रैक्टर को आग लगा दी। आग को बझाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलाया गया। 

जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि यहां पर आए दिन घटनाएं होती हैं लेकिन पुलिस न तो भारी वाहनों के प्रवेश को रोक रही है और न ही उनकी स्पीड धीमी करा रही है। ऐसे वाहनों पर रोक लगा दी जाए। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग भी की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तीस हजार की त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और अन्य मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें