फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: खुद को कुंवारा बताकर संजय ने परवीन का किया शारीरिक शोषण, फिर पीछा छुड़ाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Tue, 03 Sep 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा प्रेमी से प्रताड़ित होने के बाद धोखा खाकर युवती ने जहर खा लिया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि आरोपी संजय गुर्जर ने मृतका को गोहद बुलाया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे जहर दिया। पुलिस ने इस मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर केस गोहद पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली परवीन खान का पिछले तीन साल से गोहद निवासी संजय गुर्जर नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, परवीन के सामने संजय गुर्जर ने खुद को कुंवारा बताया था। संजय शादी करने के नाम पर काफी दिनों तक परवीन खान का शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब परवीन ने शादी के लिए दबाव डाला तो संजय ने कहा कि वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, परवीन इससे आहत हो गई।

परवीन के भाई सानू खान ने बताया कि संजय ने उसे बात करने के लिए गोहद बुलाया था, जहां परवीन के साथ मारपीट की गई और कुछ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। गोहद से मृतका ने फोन भी किया था, जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कल जेएएच में युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें