फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: थाना प्रभारी के भाई के घर बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गिरफ्तार होने पर बताया इसलिए चलाई गोली

Wed, 22 May 2024 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में थाना प्रभारी के भाई के घर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव के भाई राम अवतार यादव के घर देर रात फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के उपनगर ग्वालियर के घासमंडी निवासी राम अवतार यादव के छोटे भाई रामबाबू यादव इंस्पेक्टर हैं और मुरैना के सिविल लाइन थाना के प्रभारी हैं। मंगलवार रात को रामअवतार के घर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें आरोपी गोली चलाता हुआ नजर आया है। जब पुलिस ने फुटेज देखा तो उसमें दिख रहे युवक की पहचान आनंद कमरिया निवासी घासमंडी के रूप में हुई। पुलिस ने आनंद को पकड़ लिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि जिस पर उसने गोली चलाई थी, उसने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि घासमंडी में गोली चलने की घटना हुई है। फुटेज आने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है।और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें