फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हैवानियत के बाद जान से मारने की दे रहा था धमकी

Tue, 24 Dec 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, हैवानियत के बाद बच्ची और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
गिरवाई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में पिता बेटी के रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी 15 साल की बेटी की आबरू को लूटा है। इतना ही नहीं उसे धमकाया कि किसी से घटना का जिक्र किया तो उसके मां और भाई को मार देगा। जिस डर से मासूम बेटी खामोश रही तो साैतेला पिता शारीरिक शोषण करने लगा। तंग आकर बेटी ने अपनी मां को पिता की हरकत बताई, जिसके बाद मां बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, गिरवाई थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर रहने वाली एक 15 साल की पीड़ित नाबालिग अपनी मां व भाई के साथ थाने पहुंची है और पुलिस को बताया है कि उसकी मां ने कुछ समय पहले  दूसरा निकाह किया है, जिसके बाद वहां अपनी मां, भाई और सौतेले पिता के साथ रहती है। एक दिन उसकी मां और भाई काम से बाहर गए थे। तभी दोपहर के वक्त सौतेले पिता ने उसे अपने कमरे में बुलाया जब वहां कमरे में गई तो पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया फिर उसके साथ गंदा काम किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसकी मां और भाई की हत्या की धमकी दी।

मां-भाई की खातिर पीड़ित बेटी चुप रही तो आरोपी पिता की हिम्मत बढ़ने लगी।आरोपी उसका अक्सर शोषण करने लगा। लगातार शारीरिक शोषण से तंग आकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताएं जिसके बाद मां उसे थाने लेकर पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित बेटी की शिकायत पर जब पुलिस आरोपी को तलाशने उसके घर पहुंची तो पता लगा कि आरोपी शहर छोड़कर भाग गया है। जिस पर पुलिस ने तत्काल उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया था। इसी बीच पता लगा कि वह एक ट्रक में बैठकर आगरा के लिए भाग रहा है। जिस पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को मुरैना में गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। वहीं, पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें