फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सिंधिया बोले- कोई मेरा नहीं कोई तेरा नहीं, सभी भाजपा कार्यकर्ता, जीतने वाले को टिकिट मिलेगा

Sun, 20 Aug 2023 04:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई मेरा नहीं कोई तेरा नहीं, सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं। जीतने वाले को टिकिट मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेते ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में 2023 और देश में 2024 का चुनाव भाजपा ही जीतेगी। इन चुनावों में कांग्रेस कहीं नहीं है। सिंधिया समर्थकों के टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई मेरा नहीं कोई तेरा नहीं है जो कोई है सब भाजपा के हैं। 

विज्ञापन




ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आये सिंधिया ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश में 2023 में हमारी ही सरकार बनने वाली है। इतना ही नहीं 2024 में केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस घोटालों की बात करती है, तो वो पहले अपने गिरेबान में झांके।कांग्रेस के कार्यकाल का इतिहास ही घोटाले वाला रहा है। 

विधानसभा चुनावों में सिंधिया समर्थकों के टिकट के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कोई मेरा नही है कोई तेरा नहीं है ये कांग्रेस नहीं है। यहां सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। जो जीतने वाले हैं टिकट उसे ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें