फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल, शीतला मां के दर्शन कर लौट रहे थे

Fri, 11 Oct 2024 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मप्र के ग्वालियर में दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांच दोस्त शीतला माता के दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान कार डिवायडर से टकरा गई।
विज्ञापन
ग्वालियर में सड़क हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवरात्र के आखिरी दिन दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार विक्की फैक्टरी चौराहे के पास पलट गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में दो अन्य दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार सवार दोस्त तेज रफ्तार में आ रहे थे। विक्की फैक्टरी चौराहे के पास डिवाइडर पर चढ़कर उनकी बलीनो कार पलट गई।  पुलिस ने घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
 
सभी युवक दोस्त थे
जानकारी के अनुसार चंदन नगर में रहने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक जोशी अपने चचेरे भाई सौरभ जोशी, नदी पार टाल मुरार निवासी ऋतिक मांझी, विजयपुर के बड़ौदा निवासी संजय धाकड़ और कोटेश्वर रोड निवासी मोहिल राय के साथ बलिनो कार में सवार होकर शीतला माता मंदिर दर्शन करने गए थे। पांचों युवक आपस में करीबी दोस्त थे। यही वजह है कि श्योपुर के विजयपुर तहसील स्थित बड़ौदा में रहने वाला संजय धाकड़ शीतला माता मंदिर दर्शन करने ग्वालियर आया था। 
विज्ञापन


तीन दोस्तों की मौत
बताया गया है कि लौटते वक्त तेज गति से आ रही कार झांसी रोड थाना अंतर्गत विक्की फैक्ट्री चौराहे के पास पुलिया पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही विवेक जोशी, ऋतिक मांझी और संजय धाकड़ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोहिल राय और सौरव जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों की हालत नाजुक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतकों और घायलों को निकाला जा सका। इसके बाद घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें