फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: हथियारों के साथ युवती और युवकों की तस्वीरें वायरल, पुलिस जुटी पड़ताल में

Thu, 10 Nov 2022 08:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवती अलग-अलग तरह की गन के साथ दिख रही है। वायरल वीडियो सिमर प्रीत कौर नामक युवती के आईडी पर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
हथियारों के साथ युवती की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की युवती के हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। युवती अलग-अलग तरह की गन के साथ दिख रही है। उसी वीडियो में कुछ युवा भी हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि वीडियो कहां का है ये पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवती अलग-अलग तरह की गन के साथ दिख रही है। वायरल वीडियो सिमर प्रीत कौर नामक युवती के आईडी पर पोस्ट किया गया है। 51 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ युवक भी दिख रहे हैं, जिनके हाथ में भी गन हैं। वायरल वीडियो ग्वालियर पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस ने पहली नजर में युवती के पास दिख रहे हथियारों को अवैध करार दिया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। वीडियो कहां का है और इसकी सच्चाई क्या है पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो को वैरिफाई कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें