फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: जिद ने ले ली पुलिसकर्मी की पत्नी की जान, पति ने मना किया तो पांचवीं मंजिल से लगा दी छलांग

Fri, 24 Jan 2025 11:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को पति ने मायके जाने से मना किया तो महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। उसको तुरंत ही असपताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
बहोड़ापुर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मायके जाने से पति ने मना किया तो पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके शरीर पर काफी गंभीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस को गुरुवार को सागर ताल के पास स्थित मल्टी में रहने वाली आरती राठौर पत्नी दिलीप राठौर नाम की महिला जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी ने थाने में पदस्थ एसआई रामचंद्र शर्मा को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा।

घटना की पड़ताल में पता चला कि महिला आरती मायके जाने के लिए अपने पति दिलीप से कह रही थी, लेकिन पति ने जाने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर महिला ने मल्टी की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। पता चला है कि घायल महिला आरती का पति दिलीप राठौर एक पुलिसकर्मी है। महिला के पति दिलीप राठौर ने अपनी पत्नी आरती को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जयारोग्य के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पति ने दिलीप राठौर ने बताया कि उसकी पत्नी आरती अपने मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। फिलहाल पुलिस पति के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें