फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior : वैदिक मंत्रों के साथ गौशाला में संपन्न हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, बैलगाड़ी में रवाना हुए दूल्हा-दुल्हन

Wed, 22 Jan 2025 08:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

आधुनिक चमक-धमक से दूर ग्वालियर की आदर्श गौशाला में डेस्टिनेशन वेडिंग की शुरुआत हुई। इस शादी की खास बात रही कि सबसे पहले गौशाला में रहने वाली गायों के लिए हरे चारे का भंडारा करवाया गया, वहीं मेहमानों के रहने के लिए गोबर का लेप कर वैदिक विधि से करीब 40 कुटिया बनाई गई हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की सबसे बड़ी लाल टिपारा गौशाला इन दिनों अपने अनूठे प्रयोग के लिए चर्चाओं में है। चर्चा बेहद खास है, क्योंकि आज के आधुनिक दौर में जब युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में इस गौशाला में पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ शादी समारोह संपन्न हुआ।

विज्ञापन



आज के दौर में एक तरफ जहां युवा अपनी शादी के खास दिन को बड़ी धूमधाम और चमक-धमक के साथ आधुनिक तौर-तरीके से मनाने की चाह रखते हैं, वहीं ग्वालियर के दूल्हे शिवम ने अंजलि के साथ गौ संरक्षण का संदेश देते हुए शादी करने का फैसला लिया। शिवम एक केबल ऑपरेटर हैं और लंबे समय से गौ संरक्षण को लेकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए गोबर का लेप कर वैदिक विधि से करीब 40 कुटिया बनाई गई हैं। एक कुटिया में 10 मेहमानों के रुकने की व्यवस्था है। दुल्हन की विदाई के लिए जो बैलगाड़ी तैयार की गई है, उसमें भी गाय के गोबर का प्रयोग किया गया। वहीं शिवम ओर अंजलि की शादी देखने पहुंचे ग्वालियर-चंबल संभाग के कॉलेजों के युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे भी इसी सादगी के साथ शादी करेंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें