फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पोहे की दीवानगी ने ले ली जान, पति ने पोहा बनाकर नहीं खिलाया तो गुस्से में फांसी पर झूली नवविवाहिता

Sat, 31 Aug 2024 10:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पोहा की मांग पूरी न होने पर आत्महत्या कर ली। कविता नाम की महिला ने अपने पति बालकिशन से पोहा बनाकर खिलाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पति ने उसे ड्राईफ्रूट्स दे दिए। इस बात से नाराज होकर कविता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
कविता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोहा के बदले मिले ड्राईफ्रूट्स पसंद नहीं आए तो एक विवाहिता ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। ये अजीबो गरीब मामला ग्वालियर में सामने आया है। यहां नव विवाहिता ने अपने पति से पोहा बनाकर खिलाने की इच्छा जाहिर की। पति ने पोहा बनाकर नहीं खिलाया तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




दरअसल यहां पूरा मामला ग्वालियर का है जहां मुरार थाना क्षेत्र के एमएस चौराहे के पास रहने वाले बालकिशन जादौन की शादी बीते एक साल पहले कविता नाम की युवती से शादी हुई थी। नवविवाहिता कविता ने अपने पति से पोहा खाने की इच्छा जताई और फिर उसे पोहा बनाकर खिलाने के लिए कहा। बालकिशन ने पोहा नहीं बनाया, बल्कि उसे ड्राई फ्रूट खाने के लिए दे दिया। इस बात पर नाराज होकर पति से विवाद कर वहां दूसरे कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वहां कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति ने कमरे के अंदर जाकर उसे देखा तो पत्नी कविता फंदे पर लटकी हुई थी। ये देख बालकिशन के होश उड़ गए और इस घटना की सूचना उसके परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पति ने पूरा वाक्या बताया। पुलिस ने कविता के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया है कि मुरार थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस को पति के ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच पोहा न बनने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। ऐसे में परिवार के अन्य लोगों के साथ मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें