फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: मोहब्बत वालों के अपने बने जानी दुश्मन, SP से कहा- परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे

Tue, 13 Jun 2023 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक प्रेमी जोड़े के परिजन ही जानी दुश्मन बन गए हैं। एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा, परिजन हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजन कह रहे लड़के का धर्म परिवर्तन करवाओ।
 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय पूरे देश भर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन ग्वालियर जिले में एक प्रेम विवाह का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवती के द्वारा हिंदू युवक से शादी करने के बाद अब उन्हें लगातार धमकी मिल रही है।

विज्ञापन


मदद की गुहार लगाने आए इस प्रेमी जोड़े ने बताया, मुस्लिम युवती के परिवार वाले लगातार दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती के परिवार वाले युवक पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहे हैं। लेकिन इसको लेकर युवक तैयार नहीं है। प्रेमी जोड़े ने बताया है कि वह छह साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे हैं। अभी हाल में ही उन्होंने मंदिर में जाकर शादी की है और दोनों बेहद खुश हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले युवक नमन शाक्य और फरजाना बानो पिछले छह साल से लिव-इन-रिलेशन में हैं और दोनों ने शादी भी कर ली है। लेकिन इन दोनों की शादी युवती के परिवारजनों को मंजूर नहीं है। यही कारण है कि वह आए दिन युवती और युवक को धमकी दे रहे हैं और युवती को वापस घर आने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन यह प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते हैं। यही कारण है कि मंगलवार को इस प्रेमी जोड़े ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के सामने जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


युवती ने बताया, उसका परिवार मुंबई में रहता है और उसकी मां लगातार उसे धमकी दे रही है। परिवारजनों का कहना है कि वह मुंबई वापस लौट आए। इसके साथ ही युवती ने बताया है कि उसका परिवार युवक का धर्म परिवर्तन करावाना चाहता है और उसके बाद समाज से शादी करवाने की बात कर रहे हैं। युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं है, उसका कहना है कि वह अच्छी तरीके से रह रही है।

वहीं, युवक नमन का कहना है कि वह युवती से बेहद प्यार करता है और छह साल से रिलेशन में रह रहा है, अभी उन्होंने शादी भी की है। लेकिन युवती के परिजन इस शादी को मंजूर नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह शादी धर्म के विपरीत है, लेकिन युवती युवक से बेहद प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है।

वहीं, इस मामले को लेकर एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि एक युगल प्रेमी ने शिकायत की है युवती के परिजन लगातार धमकी दे रहे हैं। इस मामले को लेकर उनका आवेदन ले लिया है और जांच के लिए संबंधित थाना में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें