फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: बाल संरक्षण गृह से पांच बाल अपचारी दीवार फांदकर भागे, छह महीने में यह दूसरी घटना

Fri, 07 Jun 2024 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बाल संरक्षण गृह से बाल अपचारियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। छह माह पहले जनवरी में भी यहां से 7 बाल अपचारी फरार हुए थे। अब एक बार फिर पांच अपचारी फरार हो गए हैं, इनमें से एक हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर पांच  बाल अपचारी टॉयलेट की दीवार फांदकर भाग निकले। एक साल के भीतर यह दूसरी बार है, जब बाल अपचारी फरार होने में सफल हुए हैं। 

विज्ञापन


ग्वालियर के पॉश और सुरक्षित इलाके गोविंदपुरी में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में यह घटना सुबह हुई। यहां के केयरटेकर को बाल अपचारी नजर नहीं आए तो उसने पहले खुद तलाशा और फिर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के बड़े अफसर और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  

बताया गया कि पांचों बाल अपचारी एक के बाद एक टॉयलेट की दीवार फांदकर मुख्य सड़क पर आए और फिर भागे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनके भागने की दिशा ढूंढ रही है। बताया गया कि फरार हुए बाल अपचारियों में एक हत्या का आरोपी है, जबकि चार चोरी के मामले में बंद थे। घटना के बाद थाटीपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इस बाल संरक्षण गृह से बाल अपचारियों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। छह माह पहले जनवरी में भी यहां से 7 बाल अपचारी फरार हुए थे। ये बहुचर्चित छात्रा हत्याकांड के आरोपी थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें