फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News : आईजी ऑफिस के बाहर ई रिक्शा और ऑटो चालक का खतरनाक स्टंट, पुलिस को दी खुली चुनौती, मामला दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 07:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एसपी और आईजी ऑफिस रोड पर दो रिक्शा चालकों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बीच सड़क में स्टंट कर वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्टंट करते रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अपनी मस्ती में चूर एक ई-रिक्शा और ऑटो चालक ने दो पहियों पर गाड़ी उठाकर बीच सड़क में खुद की और दूसरों की जान खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट किया। दोनों चालकों को सड़क पर स्टंट करता देख सामने से आ रहे एक अन्य रहागीर ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि जिस रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक खतरनाक स्टंट कर रहे थे, उस रोड पर ग्वालियर एसपी और आईजी का ऑफिस है और उनके गेट के बाहर हर वक्त पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस दोनों चालक की तलाश कर रही है। साथ ही उस रोड पर खड़े होने वाले अन्य चालकों से सड़क पर स्टंट करने वाले चालकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्वालियर के आईजी ऑफिस के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालक अपनी गाड़ियों को दो पहियों पर उठाकर स्टंट कर रहे थे। गौरतलब है कि ये लोग आए दिन पुलिस की नाक के नीचे इस तरह के स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तेजी से उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें