फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: हाइवे पर खड़ी एडिशनल एसपी की गाड़ी को कंटेनर ने टक्कर मारी, आरक्षक की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर

Sat, 10 Aug 2024 02:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

एडिशनल एसपी वर्धमान अपने परिवार के साथ ग्वालियर लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाइवे पर उनकी कार पंचर हो गई थी। पंचर जुड़वाने के लिए चालक ने कार खड़ी की, इस दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में आरक्षक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान की खड़ी कार में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक पुलिस  आरक्षक अजय वास्कले की मौके पर ही दर्दनाक  मौत हो गई है, जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि एडिशनल एसपी वर्धमान को चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी वर्धमान अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले घर गए थे। शनिवर को वापस लौटने के दौरान ग्वालियर से करीब 30 किलोमीटर पहले घाटीगांव के पास नेशनल हाइवे पर उनकी कार पंचर हो गई थी। चालक ने पंचर जुड़वाने के लिए कार खड़ी कर दी। इस दौरान कंटेनर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। घटना में आरक्षक अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी और बच्चे घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना घाटीगांव बनखेड़ी मंदिर के पास की है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें