फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पहले दुल्हन पक्ष ने खाई मार, फिर लात-घूसों से किया बरातियों का स्वागत, पुलिस ने पूरे कराए फेरे

Sat, 13 Jul 2024 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

शादी में पैर पुजाई का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी नारियल कम पड़ गए और जब पैर पुजाई के नारियल नहीं मिले तो वधू पक्ष ने आपत्ति की। वर पक्ष ने आनन-फानन में नारियल मंगा लिए, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कमेंट्स शुरू हुए और बात मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हा-दुल्हन के पैर पुजाई में नारियल कम पड़ गए। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी से शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद अचानक मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान पहले बरातियों ने दुल्हन पक्ष को पीटा और फिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष की जमकर पिटाई की। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की समझाइश और मशक्कत के बाद ही शादी की बची रस्मे पूरी कराईं।

विज्ञापन


बेहट थाना क्षेत्र के फूले का पुरा निवासी नीलू माहौर की शादी बिजौली थाना क्षेत्र के राई निवासी प्रदीप माहौर के साथ हो रही थी। शादी में पैर पुजाई का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी नारियल कम पड़ गए और जब पैर पुजाई के नारियल नहीं मिले तो वधू पक्ष ने आपत्ति की। वर पक्ष ने आनन-फानन में नारियल मंगा लिए, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कमेंट्स होने शुरू हो गए। इसके बाद बात बिगड़ती गई। पहले बरातियों ने दुल्हन पक्ष को पीटा और बाद में दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों की धुनाई कर दी। इसके बाद तो वहां पर भगदड़ मच गई।

थाना प्रभारी बेहट सुरेश सिंह कुशवाह दोनों पक्षों को बिठाकर समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजन जिद पर अड़े रहे और एक-दूसरे पक्ष की शिकायत से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस विवाह स्थल पहुंची और दूल्हा-दुल्हन से बात की तो वह शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर प्रयास किया तो दोनों पक्ष भी तैयार हो गए और पुलिस ने अपनी निगरानी में विवाह कराकर जो रस्में शेष थीं उन्हें पूरा कराया।
विज्ञापन


एसडीओपी संतोष पटेल बेहट थाना क्षेत्र के फूले का पुरा गांव में एक शादी समारोह में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों को आपस में बैठाकर समझाया, जिसके बाद शादी संपन्न हो पाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें