फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: स्कूल में धर्मांतरण की जांच के लिए पहुंचे BRC के साथ बदसलूकी, थप्पड़ मारकर कमरे मे किया बंद

Tue, 26 Aug 2025 03:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जांच में स्कूल से ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री और छात्रों के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई, जिसे सील कर दिया गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। विवाद करने के आरोपी जय मोदी व संदीप शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
स्कूल में विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डबरा के एक स्कूल में धर्मांतरण समेत कई गलत गतिविधियों की शिकायत शिक्षा विभाग को मिली थी। इस पर जांच करने  के लिए  शिक्षा विभाग के बीआरसी स्कूल पहुंचे थे। तब वहां मौजूद  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनसे के साथ  मारपीट की। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदरसा रोड पर बने नवकांति स्कूल में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चलने की सूचना पर बीआरसी विवेक चौकोटिया मौके पर पहुंचे। वहां पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। इस बीच बजरंग दल के नगर संयोजक जय मोदी ने आपा खो दिया और बीआरसी विवेक चौकोटिया में थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

विज्ञापन


अलमारी में सील बरामद सामग्री
जांच में स्कूल से ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री मिली। दो छात्रों के दस्तावेजों में अलग-अलग नाम दर्ज पाए गए। BRC ने बरामद सामग्री को एक अलमारी में सील कर दिया। स्कूल के प्राचार्य अनिल निगम ने बताया कि वह सात साल से इस स्कूल में हैं। आठवीं तक के इस स्कूल में करीब 70-80 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के डायरेक्टर अब्राहम क्रांति हैं।

गलतफहमी में मारा थप्पड़ 
जांच के दौरान एक युवक ने BRC को गलतफहमी में थप्पड़ मार दिया और कुछ लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


दो पर मामला दर्ज
सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जय मोदी सहित अन्य लोगों को पकड़कर थाने लाई। इस दौरान शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी भी थाने पहुंचे और थप्पड़ मारने वाले बजरंग दल के नगर संयोजक जय मोदी और संदीप शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित SCST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें