फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: हॉस्टल के कमरे में लटका मिला मेडिकल छात्रा का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 30 Mar 2025 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि हॉस्टल की एक अन्य छात्रा नंदिता लापता है। पिता ने बताया कि रेखा की सगाई हो चुकी थी और फरवरी 2026 में शादी तय थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉ. रेखा रघुवंशी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में मेडिकल छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जयारोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग से डीएम की पढ़ाई कर रही थी। इससे पहले वह एमडी कर चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। डॉ. रेखा रघुवंशी अशोकनगर की रहने वाली थी।

विज्ञापन


हॉस्टल की अन्य छात्राओं के मुताबिक शनिवार रात में डॉ. रेखा ने खाना खाया, फिर स्टडी करने के बाद सोने चली गई। देर रात करीब 2 बजे जब क्लास मेट रूम में पहुंची तो देखा कि रेखा का शव फंदे पर लटका हुआ था। छात्रा ने फौरन हॉस्टल वॉर्डन को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही हॉस्टल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें-  फ्रेंचाइजी देकर 8.30 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाया जाल
विज्ञापन


डॉ. रेखा के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार को उससे बातचीत हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। रविवार सुबह पिता और भाई ग्वालियर पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर वे रो पड़े। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  व्हिसल ब्लोअर आशीष और पुलिस के बीच झड़प, गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को पहुंचाई चोट, Video

डॉ. रेखा की मौत के बाद पिता भानुप्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की सगाई पहले ही हो चुकी थी और फरवरी 2026 में शादी होने वाली थी। यह रिश्ता युवती और परिवार की सहमति से तय हुआ था।पिता का कहना है कि रेखा के कमरे के पास ही एक लड़की नंदिता रहती थी, जो अब लापता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें