फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: क्लीनिक के वेटिंग एरिया में मरीज का मोबाइल फटा, आग लगते ही मची भगदड़, बड़ा हादसा टला

Mon, 02 Nov 2026 12:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

थाटीपुर स्थित एक क्लीनिक में वेटिंग एरिया में बैठे एक व्यक्ति का मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल में ब्लास्ट के बाद आग की लपटें उठने लगीं और परिसर में धुआं फैल गया। क्लीनिक स्टाफ ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
क्लीनिक में मरीज का मोबाइल ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास संचालित दृष्टि क्लीनिक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज का मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल में ब्लास्ट होते ही आग की लपटें उठने लगीं और क्लीनिक परिसर में धुआं फैल गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरीज डॉ. आशुतोष शर्मा से परामर्श लेने के लिए क्लीनिक के वेटिंग एरिया में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। मोबाइल फटते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। मोबाइल में ब्लास्ट और आग लगते ही क्लीनिक में बैठे अन्य मरीज और उनके परिजन अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही क्षणों में क्लीनिक के वेटिंग एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई इस घटना से लोग सकते में आ गए और समझ नहीं पाए कि आखिर मोबाइल में आग कैसे लग गई।

ये भी पढ़ें: बालाघाट: शादी से किया तो प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी, पोस्टमार्टम से खुला राज
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद क्लीनिक स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कर्मचारियों ने बिना वक्त गंवाए जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास रखे फर्नीचर और अन्य उपकरणों तक नहीं पहुंच सकी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो क्लीनिक परिसर में आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन


क्लीनिक में मरीजों की मौजूदगी के बीच मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल आज लगभग हर व्यक्ति करता है, लेकिन इस तरह अचानक आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।फिलहाल मोबाइल में ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्लीनिक स्टाफ की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें