फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय स्कूटी पर अगवा कर तलघर में ले गए दो युवक

Sun, 15 Nov 2026 04:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा को जबरन स्कूटी पर बैठाकर एक खाली तलघर में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी दोनों युवक उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास बने एक खाली तलघर में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


घटना 14 नवंबर की दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान इमरान और आर्यन नाम के दो युवक उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों उसे दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में ले पहुंचे। आरोप है कि यहां दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे उसे बदनाम कर देंगे।

ये भी पढ़ें- जमीनी रंजिश पर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार
विज्ञापन


इधर, कुछ देर बाद आरोपियों को छात्रा की मां के वहां पहुंचने की भनक लग गई। इसके बाद दोनों युवक छात्रा को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। देर शाम मां अपनी बेटी को तलाशते हुए निकलीं तो रास्ते में वह मिल गई। बेटी को रोता देख मां ने उससे वजह पूछी। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना मां को बताई। परिजन तत्काल छात्रा को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार रात पुलिस ने इमरान और आर्यन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के मुताबिक, दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। नाबालिग छात्रा के साथ हुई इस गंभीर वारदात ने शहर की महिला सुरक्षा और बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की चुनौती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें