फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: किन्नर की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी देने वाली आरोपी किन्नर गिरफ्तार, पुलिस को कर रखा था गुमराह

Thu, 18 Jul 2024 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

18 मई को हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोनम किन्नर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। फायरिंग की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। दो गुटों में बधाई मांगने के क्षेत्र लेकर यह विवाद चल रहा था। मामले में मुख्य आरोपी किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या की सुपारी देने वाली किन्नर को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में किन्नर की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी देने वाली आरोपी किन्नर पलक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पलक ने अपने बाउंसर कालू यादव को हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन


बता दें कि 18 मई को हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में सोनम किन्नर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। फायरिंग की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। पुलिस ने इस घटनाक्रम में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया है। दो गुटों में बधाई मांगने के क्षेत्र लेकर यह विवाद चल रहा था, पुलिस अब पलक किन्नर से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि किन्नरों के दो गुटों में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद पर से फरियादी सोनम किन्नर की हत्या करने के लिए पलक किन्नर ने 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। सुपारी लेने वाले बाउंसर कालू यादव ने अपने साथी विजय भदौरिया, राज बाथम, केशव यादव के साथ मिलकर 18 मई को संदीप स्कूल के पास सोनम पर फायरिंग की थी। 
विज्ञापन


थाना हजीरा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी हजीरा को उक्त घटना में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार आरोपिया पलक किन्नर को देवपुरी बाबा मंदिर जिला मुरैना से पकड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें