फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को पिलाया जहर, इलाज के दौरान होश आने पर पीड़िता ने बताई आपबीती

Thu, 18 Jul 2024 04:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बेटी पैदा होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसे फांसी लगाने का भी प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिायों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में बेटी होने के बाद पति, सास और ननद ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले पति, सास और ननद ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिला दिया। साथ ही फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। उन्हें लगा कि अब उसका बचना मुश्किल है, तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान के बाद पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आगरा निवासी पिंकी शर्मा का विवाह वर्ष 2018 में कांच मिल निवासी राहुल शर्मा से हुआ था। शादी के दो साल तक सब ठीक रहा। जब पिंकी ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। अब ससुराल में पिंकी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह वापस मायके आगरा चली गई थी। कुछ समय बाद पति राहुल शर्मा उसे लेने के लिए आया और वापस ससुराल आने के कुछ ही दिन बाद वह फिर से उसे परेशान किया जाने लगा।

12 जुलाई की रात पति राहुल शर्मा, सास सरला, ननद रीना शर्मा ने मारपीट की। उसे जहर खिला दिया। जब उसकी हालत बिगडने लगी तो साड़ी से उसका गला घोंटा और फंदे पर टांगने का प्रयास किया। इससे उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जिससे उन पर कोई शक न करे।उपचार के लिए भर्ती कराई गई पिंकी तीन दिन तक जिन्दगी और मौत के बीच लड़ती रही। इस दौरान डॉक्टर को भी उसमें सुधार की उम्मीद कम थी। लेकिन तीन दिन बाद उसे होश आया और वह रिकवर हुई। उसके होश में आते ही पुलिस ने बयान के बाद आरोपी पति राहुल, सास सरला और नंद रीना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें