फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News : कुंभ स्नान और ग्वालियर विकास पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- किसानों को मिलेगा कैन-बेतवा यो

Tue, 21 Jan 2025 07:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के घर विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां मीडिया के साथ बातचीत में कहा- मैं तो कुंभ में स्नान करने जरूर जाऊंगा, आप भी चलिए।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के परिवार में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का ग्वालियर के विकास और प्रगति में बड़ा योगदान है। कैन-बेतवा-चंबल-पार्वती लिंक कैनाल योजना का महत्वपूर्ण लाभ ग्वालियर संभाग के किसानों को मिलेगा और किसान कृषि के क्षेत्र में और संपन्न होगा। वहीं कुंभ में स्नान करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- मैं तो जरूर कुंभ जाऊंगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संभाग और पूरे प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दिल से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डाजी और अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है, हमारी सभी अध्यक्षों से आशाएं-अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। 

दिल्ली के राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय में भारतीय डाक विभाग द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय डाक संग्रहालय केवल डाक संग्रहालय नहीं हैं, लोगों की भावनाओं की एक कुंजी है। उस जमाने में जब कोरल और सॉफ्टवेयर के आधार पर, फोटोशॉप के आधार पर डाक टिकट डिजाइन नहीं होते थे बल्कि हाथ के ड्राइंग से डिजाइन होते थे, ऐसे डाक टिकट वहां मौजूद हैं। हमारा विभाग लोगों के बीच में भावनाओं को संचार करने वाला विभाग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें